खरीफ मौसम में डीएपी खाद की सप्लाई प्लान के विरुद्ध कम आपूर्ति हो रही परिलक्षित – मंत्री नेताम

1 min read
Share this

रायपुर। खरीफ मौसम में 30 जून तक प्रदेश में डीएपी खाद की सप्लाई प्लान के विरुद्ध भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से कम आपूर्ति परिलक्षित हो रही है। यह जानकारी मानसून सत्र के चौथे दिन पूर्व मंत्री व कांग्रेस के विधायक उमेश पटेल के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दिए।
उन्होंने बताया कि खरीफ 2025 मे प्रदेश के लिए भारत सरकार द्वारा डीएपी 3,10,000 मे.टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। माह अप्रैल से जून 2025 तक 2,19,100 मे.टन का सप्लाई प्लान भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा जारी किया गया गया है, जिसकेविरुद्ध दिनाक 30.06.2025 तक 1,08,155 में टन की आपूर्ति हुई है। पूर्व मौसम (रबी 2024-25) का बचत स्कंध 40,746 मे. टन मिलाकर कुल 148900 मे.टन का भंडारण हुआ है। वर्तमान खरीफ मौसम मे, दिनांक 30.06.2025 तक जारी सप्लाई प्लान के विरुद्ध कम आपूर्ति परिलक्षित हो रही है। इस परिपेक्ष्य में कृषकों हेतु वैकल्पिक फॉस्फेटिक उर्वरकों का भंडारण कराया जा रहा है तथा इनके उपयोग हेतु कृषकों के मध्य प्रचार प्रसार किया जा रहा है।