मण्डल संयोजक के कुल 85 पद स्वीकृत, 74 में संयोजक है कार्यरत
1 min read
Share this
रायपुर। पूर्व मंत्री व विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत मण्डल संयोजक के कुल कितने पद स्वीकृत हैं एवं स्वीकृत पदों के विरूद्ध वर्तमान में कितने मण्डल संयोजक कार्यरत हैं? का मामला उठाया। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने सदन को बताया कि विभाग अंतर्गत मण्डल संयोजक के कुल 85 पद स्वीकृत है। स्वीकृत पदों के विरूद्ध वर्तमान में 03-नियमित मण्डल संयोजक कार्यरत है। जिलों से प्राप्त जानकारी अनुसार 12-नियमित छात्रावास अधीक्षक एवं 59-शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को मण्डल संयोजक के पद पर प्रभार दिया गया है। इस प्रकार स्वीकृत पदों के विरूद्ध वर्तमान में कुल 74 मण्डल संयोजक कार्यरत है।
उसेंडी ने फिर पूछा कि विभागीय भर्ती नियम अंतर्गत मंडल संयोजक बनने हेतु क्या पात्रता है एवं विभागीय पदोन्नति के क्या नियम हैं तथा क्या अन्य किसी विभाग के कर्मचारी को मंडल संयोजक बनाया गया है? मंत्री ने नेताम ने बताया कि विभागीय भर्ती नियम अंतर्गत मण्डल संयोजक बनने हेतु छ.ग. अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति विकास अधीनस्थ सेवा (तृतीय वर्ग अलिपिक वर्गीय) भर्ती नियम-2011 यथा संशोधित नियम-2018 प्रपत्र-“अ” में संलग्न है। शिक्षक संवर्ग के 59 शिक्षको के अतिरिक्त अन्य किसी विभाग के कर्मचारियों को मण्डल संयोजक का प्रभार नहीं दिया गया है।
