सरोना और उरकुरा के बीच बाईपास डबल लाइन सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य से यतायात प्रभावित

1 min read
Share this

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के सरोना और उरकुरा के बीच बाईपास डबल लाइन सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य होने के कारण 19 एवं 20 जुलाई को पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 19 जुलाई  को 16:00 से 20 जुलाई की सुबह 7:00 तक किया जाएगा।

*19 जुलाई, 2025 को रद्द रहने वाली ट्रेने*
गाड़ी संख्या 68707 / 68708 रायपुर- दुर्ग – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68717 / 68718 रायपुर- दुर्ग – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68725 रायपुर दुर्ग पैसेंजर रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

*20जुलाई, 2025 को रद्द रहने वाली ट्रेने*

गाड़ी संख्या 68701 / 68702 रायपुर- दुर्ग – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

*गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेन*

गाड़ी संख्या 68861/ 68862 गोंदिया झारसुगुड़ा गोंदिया पैसेंजर दिनांक 19 जुलाई 2025 को बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी एवं बिलासपुर से ही शुरू की जाएगी। यह गाड़ी बिलासपुर झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

*रीशेड्यूलिंग होने वाली ट्रेन*
गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़ रायपुर पैसेंजर को 20 जुलाई  को 01 घंटा 30 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा।