नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो शिक्षा दूतों की हत्या कर दी

1 min read
Share this

बीजापुर। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से वार कर दो शिक्षा दूतों विनोद मडे एवं सुरेश मेट्टा की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई की सुबह पीलूर गांव के जंगल से दोनो शिक्षा दूतों का शव बरामद हुआ है। इस नक्सली वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।मृतक के परिजन अब तक हत्या की सूचना पुलिस को नही दी है। बीजापुर जिले में नक्सली हिंसा लगातार विकराल रूप लेती जा रही है, यह पुलिस एवं सुरक्षाबलों के लिए भी चिंता का सबब बनता जा रहा है। फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । घटना की सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। चूंकि यह इलाका नक्सल प्रभावित है, इसलिए सुरक्षा बल भी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं।
विदित हो कि इससे पहले बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 15 दिनों में मुखबिरी का आरोप लगाकर 6 लोगों की हत्या की जा चुकी है, जिसमें 4 ग्रामीण और 2 छात्र शामिल हैं । यह भी विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक पिछले 25 सालों में बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में नक्सलियों ने कुल 1821 लोगों की हत्या कर चुके हैं। इनमें आम नागरिक सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। नक्सलियों द्वारा सबसे ज्यादा हत्या के मामले में बीजापुर जिला पहले नंबर पर आता है, जिसे नक्सली बरकरार रखते हुए इस सिलसिले को लगातार आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। जब कि बस्तर संभााग के अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियों में रिकार्ड कमी देखी जा रही है।