यमन ने निमिषा प्रिया की फांसी पर रोक लगाई

1 min read
Share this

साना(यमन)।यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या के मामले में दोषी करार दी गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर यमन ने टाल दी है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा लगातार निमिष की फांसी न दिये जाने की मांग और प्रयास किये जा रहे थे। ‘सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल’ के सदस्य सैमुअल जेरोम ने यह जानकारी साझा की है जो 1999 से यमन में निवासरत हैं। हालांकि पीड़ित परिवार ने अब तक माफी देने या ‘ब्लड मनी’ स्वीकार करने पर सहमति नहीं दी है।

उल्लेखनीय है कि निमिषा को 2017 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और 16 जुलाई को उसे फांसी की सजा मुकर्रर की गई  थी 16 जुलाई  बुधवार  की सुबह उसे होनी थी, लेकिन अंतिम समय में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रयासों से यमन ने सजा रोक दी।

भारत सरकार का यमन की राजधानी सना में भारतीय दूतावास नहीं है फिर भी भारत ने औपचारिक रूप से सजा पर रोक की मांग की है और धार्मिक नेताओं के ज़रिए बातचीत के जरिये संपर्क बनाये हुए है।ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया कंथापुरम एपी अबूबक्कर मुसलियार इस प्रयास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शरिया कानून के तहत पीड़ित परिवार को क्षमा देने या ब्लड मनी लेने का अधिकार है।