November 23, 2026

खड़ी ट्रक से बस टकराई, बस चालक व महिला हेल्पर की हुई मौत

1 min read
Share this

जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत माजीसा पेट्रोल पंप के पास सोमवार अल सुबह रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व महिला हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से मनीष ट्रेवल्स की बस लगभग 30 से अधिक यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली। सोमवार की सुबह चार बजे जैसे ही बस बस्तर के माजीसा पेट्रोल पंप के पास पहुंची इस दौरान संभवत: चालक को झपकी आ गई, जिससे बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया था, उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, बस में सवार बाकी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

This will close in 0 seconds