May 14, 2026

विंबलडन का नया शहंशाह सीनर इटली का पहला खिलाड़ी

1 min read
Share this

*साढे तीन घंटे के फाइनल में कार्लोस अल्कराज को तीन सेटो में दी शिकस्त *

लंदन। रविवार को तीन घंटे तक चले पुरुषों के  विंबलडन 2025 के संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में इटली के सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्कराज को तीन सेटों में (4-6,6-4,6-4,6-4) 3-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया इस प्रकार  विंबलडन को एक नया शहंशाह मिल गया।

सिनर विंबलडन का खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं। 148 सालों के विंबलडन इतिहास में किसी भी इतालवी खिलाड़ी को पुरुष सिंग्लस चैंपियन का ताजपोशी नसीब नहीं हुई थी।इस खिताबी जीत के साथ ही इसके साथ ही सिनर ने पिछले माह फ्रेंच ओपन के फाइनल में अल्कराज से मिली हार का भी हिसाब चुकता कर लिया।

सिनर के करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब रहा। उन्होंने अब तक चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जबकि कार्लोस अलकराज के नाम पांच ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। इस जीत के साथ, सिनर अब अलकराज से सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम पीछे हैं।विंबलडन 2025 जीतने के बाद जानिक सिनर ने £3,000,000 (तीन मिलियन पाउंड) की राशि जीती। भारतीय रुपये में उन्हें 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनाम राशि मिली। उपविजेता कार्लोस अलकराज ने £1,520,000 (एक मिलियन पांच सौ बीस हजार पाउंड) जीते। भारतीय मुद्रा में यह आंकड़ा लगभग ₹17 करोड़ है।