बेमेतरा व नवागढ़ पुलिस को दी थी सूचना, इसके बाद भी सुरक्षा उपलब्ध न कराया जाना आश्चर्यजनक – गुरु खुशवंत
1 min read
Share this
रायपुर। नवागढ़ के चारबासा बायपास सड़क पर शनिवार की रात आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब की गाड़ी में पत्थरबाजी की घटित घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद बेमेतरा और नवागढ़ थाने को सूचित किया गया था इसके बावजूद कोई सुरक्षा उपलब्ध न कराया जाना आश्चर्यजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उनकी तरफ से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गई थी और इस दिशा में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय विधायक और सरकार के मंत्री दयालदास बघेल का भी फोन आया था। उन्हें भी घटना से अवगत करा दिया हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय हैं कि नवागढ़ के चारबासा बायपास सड़क पर शनिवार की रात आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब की गाड़ी में पत्थरबाजी हुई थी। इस घटना में विधायक की गाड़ी के शीशे टूट गए। गनीयत यह रही कि उन्हें चोट नहीं लगी। फिलहाल वे सुरक्षित है।
