April 20, 2026

भगवान जगन्नाथ की यात्रा पर झूठी टिप्पणी कर राहुल गांधी ने बहुत बड़ा अपराध किया, लगेगा श्राप, होगी दुर्गति और सत्यानाश – पुरंदर

1 min read
Share this

00 सनातन विरोधी राहुल गांधी का ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं
रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा को लेकर बोले गए झूठ पर करारा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि इस झूठ के कारण राहुल गांधी की दुर्गति होना तय है। रथयात्रा को लेकर झूठ बोलने का ऐसा दुस्साहस न पहले कोई कर पाया, न आज कर पाता है और न ही भविष्य में कोई कर पाएगा। भगवान जगन्नाथ कलियुग के भगवान हैं और उनकी इच्छा के बिना तो उनके दर्शन तक नहीं मिलते। भगवान जगन्नाथ की यात्रा पर झूठी टिप्पणी कर राहुल गांधी ने बहुत बड़ा अपराध किया है और इसके लिए श्राप लगेगा और इसके साथ ही उनकी दुर्गति और सत्यानाश होना तय है। सनातन विरोधी राहुल गांधी का ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अब लगातार सनातन विरोधी चरित्र का प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के बड़े से लेकर छोटे, तमाम नेता इन दिनों अपने सनातन विरोधी एजेंडे पर चल रहे हैं। इससे अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हमेशा राजनीति के निम्न स्तर को छुआ है और अब वह विश्वभर के करोड़ों लोगों की आस्था के साथ भी झूठ बोलकर खिलवाड़ करने से बाज नहीं आए हैं। राहुल गांधी को इस बात पर शर्म महसूस करनी चाहिए। श्री मिश्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर सफेद झूठ बोलकर अपने सनातन विरोधी चरित्र का परिचय दे रहे राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसे लोगों की राजनीति में कोई जगह नहीं है और भगवान जगन्नाथ के नाम पर झूठ बोलकर जिसने भी राजनीति करने का दुस्साहस किया, उसका हश्र बुरा ही होगा। राहुल गांधी ने यह सरासर मिथ्या प्रलाप किया है कि रथयात्रा में आम भक्तों की भीड़ रोककर एक विशेष व्यक्ति के लिए रास्ता साफ किया गया।
भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि रथयात्रा को लेकर इस तरह की झूठी बयानबाजी करके अपनी मूर्खता ही साबित की गई है। ऐसी टिप्पणियां ‘अनुचित और अतार्किक’ हैं। जब तक भगवान जगन्नाथ स्वयं नहीं चाहेंगे, तब तक पुरी में रथों को कोई नहीं रोक सकता। कभी हिंदुओं को हिंसक बताने, हिन्दुत्ववादियों को देश से खदेडऩे की बातें करने वाले राहुल गांधी के मुँह से इस तरह का झूठ निकलना कोई नई बात नहीं है। श्री मिश्रा ने कहा कि जिस कांग्रेस में सनातन धर्म को एड्स, फ्लू, वायरस बताकर गाली देने की परम्परा रही हो, भगवान श्री राम को काल्पनिक बताया गया हो, रामसेतु के अस्तित्व तक को नकार दिया जाता हो, उस कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और कांग्रेसनीत इंडी गठबंधन के पाखण्ड, प्रपंच और सनानन विरोधी निर्लज्ज आचरण को पूरा देश समझ रहा है।
भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ सर्वशक्तिमान हैं और उनके धाम में किसी के साथ कोई भेद?भाव नहीं होता । भगवान जगन्नाथ के धाम में सर्वधर्म समभाव के दर्शन होते हैं। आज विश्व के 28 देशों में भगवान जगन्नाथ के मंदिर स्थापित हैं और वहाँ रथयात्रा का भव्य आयोजन होता है। श्री मिश्र ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ जगन्नाथ-दर्शन के लिए आ जाएँ तो उन्हें सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अगर उनके मंदिर में कोई अपने अहंकार के साथ जाएगा तो भगवान जगन्नाथ उसका गर्व भंजन करके दर्शन नहीं देंगे। श्री मिश्रा ने फिर दुहराया कि सनातन संस्कृति, परम्परा और आस्था के प्रति जो दुर्भावना राहुल गांधी व्यक्त कर रहे हैं, उससे कांग्रेस का सर्वनाश निकट है। कोट के ऊपर जनेऊ पहनने का पाखंड तो भारतवासी ही खत्म करेंगे। पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,पैनलिस्ट निशिकांत पांडे मौजूद रहे।