चांटापारा मस्जिद इलाके के किराएदारों को सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से देना होगा किराया
1 min read
Share this
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने बिलासपुर प्रवास के दौरान यहां के सभी किराएदारों को नया एग्रीमेंट कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिलासपुर जिले में वक्फ संपत्तियों का लंबे समय से किराया नहीं देने वालों पर कार्रवाई भी करने कहा है। वहीं दूसरी ओर बिलासपुर के चांटापारा मस्जिद इलाके के किराएदारों पर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें निर्देशित किया गया है कि सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से किराया देना होगा और पुराना बकाया किराया चार किस्तों में पटाना होगा।
