April 20, 2026

फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी सोडेक्सो रायपुर में करेगी अत्याधुनिक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग लैब की स्थापना

1 min read
Share this

00 अस्पतालों, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक लैब के बायोमेडिकल उपकरणों का रखरखाव होगा और भी बेहतर
00 एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइड्सरस ऑफ़ इंडिया (एएचपीआई) छत्तीसगढ़ के निमंत्रण पर सोडेक्सो के शीर्ष अधिकारी आये रायपुर
00 प्रदेश के अस्पतालों की हुई फोकस ग्रुप मीटिंग
रायपुर। एसोसिएशन ऑफ़ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा राजधानी के अस्पतालों की एक फोकस ग्रुप मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सोडेक्सो India ( शीर्ष फॉर्च्यून 500 कंपनी) की हेल्थकेयर यूनिट ने मेडिकल उपकरणों के जीवन चक्र प्रबंधन के लिए अपने उन्नत अत्याधुनिक हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रस्तुत किए। एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर के महासचिव अतुल सिंघानिया ने बताया कि सोडेक्सो एक मल्टीनेशनल फ्रेंच कंपनी है जिसका मुख्यालय पेरिस में है। भारत में सोडेक्सो 20 से अधिक राज्यों और मेट्रो के अस्पतालों सहित बड़े उद्योगों और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों में खान-पान, हाउसकीपिंग आदि का कार्य करती है। अस्पतालों में सोडेक्सो भोजन प्रणाली,लांड्री मैनेजमेंट और बायोमेडिकल उपकरणों के रख रखाव का कार्य भी करती है। छत्तीसगढ़ में अस्पतालों से संबंधित उपकरणों के रखरखाव की समस्या को देखते हुए एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के आमंत्रण पर सोडेक्सो India के शीर्ष स्तर के अधिकारीयों के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर आकर सभी अस्पतालों को चिकित्सकीय उपकरणों के रखरखाव के बारे में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। सोडेक्सो ने अस्पताल संचालकों को पश्चिम बंगाल मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में उनके द्वारा चिकित्सकीय उपकरणों की लाइव ट्रैकिंग डैशबोर्ड बनाये जाने और रांची और विशाखापत्तनम के अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों के बेहतरीन तरीके से किये जा रहे रखरखाव के बारे में अवगत कराया। अधिकारीयों के दल में श्री रणधीर चौधरी – सोडेक्सो एचटीएम के बिज़नेस हेड, श्री शिखर गुप्ता – सोडेक्सो इंडिया हेल्थकेयर के स्ट्रेटेजिक अलायन्सेस हेड, श्री मृण्मय नाथ – सोडेक्सो इंडिया हेल्थकेयर के बिज़नेस डेवलपमेंट हेड और श्री दीपक – सोडेक्सो एचटीएम के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी सोडेक्सो रायपुर में करेगी अत्याधुनिक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग लैब की स्थापना
सोडेक्सो के अधिकारीयों ने बताया कि उनके एचटीएम मॉडल ने कई निष्क्रिय और सर्विसिंग अयोग्य किए गए बायोमेडिकल उपकरणों को पुनर्जीवित करने और उपलब्धता बढ़ाने, लागत कम करने और एक पेपरलेस, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से रोगी सुरक्षा को सशक्त बनाने में अपनी प्रभावशीलता पहले ही सिद्ध की है। बैठक में उपस्थित अस्पतालों द्वारा इस प्रस्तुति को अत्यंत सराहना मिली।
डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, सोडेक्सो अब रायपुर में एक अत्याधुनिक एचटीएम लैब स्थापित करने जा रहा है — यह मध्य भारत की पहली सुविधा होगी, जो शहर और राज्य भर के अस्पतालों की आवश्यकताओं को पूरा करेगी, जिससे तेज़ सेवा, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही सोडेक्सो एचटीएम का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में भी अपनी सेवा देना है। एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर इस तरह की दूरदर्शी पहलों की सराहना करता है और एक अधिक प्रभावी एवं तकनीक-समर्थ स्वास्थ्य सेवा तंत्र के निर्माण में निरंतर सहयोग की अपेक्षा करता है।