May 20, 2026

आईएफएस अरुण प्रसाद का इस्तीफा केंद्र ने किया मंजूर, आदेश जारी

1 min read
Share this

रायपुर। केंद्र सरकार ने 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी अरुण प्रसाद के इस्तीफे को मंजूरी देते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आईएफएस अरुण दंतेवाड़ा और राजनांदगांव के डीएफओ रह चुके हैं और वर्तमान में वे राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के पद पर पदस्थ थे। अरुण प्रसाद मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वे 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।