November 23, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

1 min read
Share this

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व पद्श्री सुरेंद्र दुबे व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक स्व. राजेश अवस्थी के निवास जाकर परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने ने कहा कि स्व. पद्श्री दुबे व स्व. अवस्थी के पार्टी के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से हम सब को बेहद पीड़ा व दुख हुआ है। वे सदैव सांस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टी विचारधारा से जोड़ने में सक्रिय रहे हैं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की व स्व. पद्श्री दुबे व स्व. अवस्थी को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें इसकी कामना की है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन मुंदड़ा, प्रीतेश गांधी मौजूद थे।

This will close in 0 seconds