फडनवीस सरकार का एलान महाराष्‍ट्र में गणेशोत्सव को राज्य उत्सव का दर्जा

1 min read
Share this

मुंबई (महाराष्ट्र)। गणेशोत्सव प्रारंभ होने में अभी एक माह का समय शेष है सूबे की देवेंद्र फडनवीस सरकार ने   गणेशोत्सव को राजकीय उत्सव का दर्जा देते हुए इसे महाराष्‍ट्र त्यौहार का ऐलान किया।

विधानसभा में राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शालर ने ये घोषणा की कि गणेशोत्सव राज्य उत्सव होगा। भाजपा विधायक हेमंत रासाने ने विधानसभा के मानसून सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था। इस पर चर्चा करते हुए आशीष शेलार ने गणेश भक्तों को यह खुशखबरी दी । शेलार ने विधानसभा में घोषणा की कि गणेशोत्सव पूरे राज्य में महाराष्ट्र के राजकीय त्योहार की तरह मनाया जाएगा। शेलार की इस घोषणा के बाद गणेश भक्तों में खुशी का माहौल देखा गया । राज्य की आन-बान और शान गणेशोत्सव को महाराष्ट्र का त्योहार घोषित किया जा रहा है। आशीष शेलार ने विधानसभा में कहा कि कुछ लोगों ने अलग-अलग कारणों से गणेशोत्सव की सार्वजनिक परंपरा को बाधित किया था। लेकिन हमने इन सभी बाधाओं को हटाने का काम किया ।