जसम का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 12व13 जुलाई को रांची में

1 min read
Share this

रायपुर। जन संस्कृति मंच (जसम) का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन झारखंड की राजधानी रांची में 12 व 13 जुलाई को आयोजित किया गया है।

जन संस्कृति मंच के इस दो दिवसीय सम्मेलन का विधिवत उदघाटन 12 जुलाई को दोपहर 3 बजे लेखिका व ऐक्टिविस्ट, डा नवशरण सिंह के उदबोधन से होगा इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में इप्टा,प्रलेस.जलेस के प्रतिनिधि अपना वक्तव्य देगें।