तीन अधिकारी कर्मचारी संगठनों को राज्य शासन से पत्राचार करने दी गई अस्थायी अनुमति

1 min read
Share this

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अधिकारी कर्मचारी संगठनों को राज्य शासन से पत्राचार करने की अस्थायी अनुमति दे दी गई है। इनमें राजपत्रित अधिकारी संघ को जुलाई 2027, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ को जनवरी 2026 और वन कर्मचारी संघ को अक्टूबर 2027 तक मान्यता दी गई है।
शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 2025 के तहत निर्धारित प्रस्तुत जानकारी के आधार पर कमल वर्मा, अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, प्लाट नं. ओ/6, दुबे कॉलोनी, मोवा, रायपुर (छ.ग.) पिन को.-492014 को 5 जुलाई 2027, राकेश शर्मा, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ, म.क्र. 69/1462, दौलत स्टेट, हुतेन्द्र मार्ग, डंगनिया, रायपुर (छ.ग.) को 21 जनवरी 2026 और अजीत दुबे, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, फारेस्ट कॉलोनी परिसर, पंडरी रायपुर (छ.ग.) को 4 अक्टूबर 2027 तक मान्यता दी गई है।