छत्तीसगढ़ लबालब…झमाझम बारिश
1 min read
Share this
रायपुर। समूचे छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो रही है,मंगलवार सुबह से जिस प्रकार झमाझम चल रहा है लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। कल के हालात को देखकर आज सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी नदी नालों के साथ खेत खलिहान सब लबालब हो गया है। कई जगहों पर घरों में पानी घुस गए हैं तो कहीं पर सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। अमला बेबस नजर आ रहा है।
मौसम विभाग ने आज भी प्राय: हर जिलें में बारिश होने की संभावना व्यक्त कर दी है। तीन दिन से तो यही हाल है,अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कब खुलेगा मौसम। अभी 10 जुलाई से सावन शुरु हो रहा है फिर कहीं बरस गए तो मुश्किल और बढ़ जायेगी। कई शहरों में जल भराव की स्थिति से लोग निगम व पालिका की नाकामियों पर गुस्सा उतार रहे हैं। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में अंबिकापुर में 172.8 मिमी, बिलासपुर में 77.5 मिमी, पेंड्रारोड में 27.6 मिमी और रायपुर के माना एयरोड्रम पर 15.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
