May 19, 2026

झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के कारण हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग अगस्त में रहेगा प्रभावित

1 min read
Share this

रायपुर ।दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा । यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 24 दिनों का प्री-एनआई (16 अगस्त से 08 सितंबर तक) और 25वें दिन (9 सितंबर, ) 6 घंटे (11:00 से 17:00 बजे तक) का पूर्ण यातायात ब्लॉक रहेगा । इसके अतिरिक्त, 1 दिन का पोस्ट-एनआई कार्य (10 सितंबर को) भी किया जाएगा । इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा जिसका विवरण इस प्रकार है –

*रद्द होने वाली गाड़ियों का विवरण :-*
1.19 से 21 अगस्त तक 24 अगस्त से 2 सितंबर तक एवं 5 से 10 सितंबर,तक गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटा- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस –टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2.26 अगस्त से 9 सितंबर तक 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3.29 अगस्त  एवं 12 सितंबर को 17008 दरभंगा- चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
4.28 अगस्त को गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5.31 अगस्त को गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
6.30 अगस्तको गाड़ी संख्या 07051 चर्लापल्ली- रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7.2 सितंबर को गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल- चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
1 सितंबर को गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली- रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
9. 4 सितंबर को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल- चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10. 8 सितंबर को गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-संतरगाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11.10 सितंबर  को गाड़ी संख्या 12768 संतरगाछी – नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12.6 सितंबर को गाड़ी संख्या 13425 मालदाटाउन- सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।                                                  13.8 सितंबर को गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14.6 सितंबर को गाड़ी संख्या 20822 संतरगाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15.8 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 20821 पुणे- संतरगाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियों का विवरण :-*
1 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त एवं 8 सितंबर को गाड़ी संख्या 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड, ईब होकर चलेगी ।
2.  26, 28, 30 अगस्त एवं 1,8,9 सितंबर को गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी एवं कटक होकर चलेगी ।

*शार्ट टर्मिनेट/ बीच मे रद्द की जाने वाली गाड़ियों का विवरण :-*
1.23, 25 अगस्त, से 01, 08 एवं 09 सितंबर  तक आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
2.24, 26 अगस्त, से 2,9, एवं 10 सितंब को दुर्ग से आरा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा एक्सप्रेस दुर्ग और राउरकेला के बीच रद्द रहेगी ।

*विलंब से रवाना होने वाली गाड़ियों का विवरण :-*
1.24 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से चलेगी ।
2.26 अगस्त 1 एवं 8 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
3.26, 28 अगस्त एवं 9 सितंबर  को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल चलने वाली 12261 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल- हावड़ा एक्सप्रेस 6 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
4.28 एवं 30 अगस्त को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
5.30 अगस्त 2025 को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
6.30 अगस्त 21 एवं 8 सितंबर  को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस 6 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
7.1 सितंबर को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत–मालदाटाउन एक्सप्रेस 06 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले नवीनतम ट्रेन समय-सारिणी और किसी भी बदलाव के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से संपर्क करें ।
****