November 22, 2026

कोक ओवन-5 में गैलरी गिरी, उत्पादन अप्रभावित

1 min read
Share this

भिलाई। सोमवार 7 जुलाई को भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन में हुए हादसे किसी भी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है। संयंत्र के जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार संयंत्र के कोक ओवन बैटरी नं. 5 और 6 के बीच स्थित गैलरी एक हादसे में गिर गई। इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। इस गैलरी के गिर जाने से उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए अन्य व्यवस्था की गई । ताकि उत्पादन किसी भी तरह से प्रभावित न हो। क्षतिग्रस्त गैलरी को शीघ्र दुरूस्त करने के प्रयास भी प्रारंभ किये जा चुके है। इससे उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।

This will close in 0 seconds