62 शिक्षकों का हुआ तबादला
1 min readShare this
रायपुर। स्कूली शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक 62 शिक्षकों का आज तबादला कर दिया है। इसके आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के हस्ताक्षर से जारी हुआ। जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय एवं शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में निम्नानुसार प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जिसके तहत शासकीय एवं शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की अनुशंसा करती है। यह पुनर्नियुक्ति आदेश, शासन स्तर से किसी सत्र विशेष के लिये जारी न किया जाकर, स्थाई आदेश के रूप में जारी किया जाना उचित है, जिसमें सेवानिवृत्ति तिथि के उपरांत स्वमेव सत्रांत तक पुनर्नियुक्ति मान्य की जायेगी। यदि कोई सेवानिवृत्त शिक्षक लिखित में पुनर्नियुक्ति से इंकार करता है तो ही पुनर्नियुक्ति नहीं दी जायेगी। संदर्भित प्रस्ताव पर शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु प्रशासकीय अनुमोदन प्राप्त हुआ है। अत: पुनर्नियुक्ति के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।








