योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन डाॅ रमन सिंह ने प्रदान किये पुरस्कार
1 min read
Share this
राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा स्थानीय गायत्री स्कूल में आयोजित योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को समापन समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ रमन सिंह ने सम्मानित किया।इस योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उदघाटन सांसद संतोष पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ ओंकार लाल श्रीवास्तव सदस्य पर्यावरणविद्, स्टेट प्रेसिडेंट जयंत गोस्वामी, समाजसेवी बृजकिशोर सुरजन, नीरज बाजपेयी, रूपचंद भीमनानी, अमर लालवानी, नरेंद्र कोटड़िया, सुरेंद्र गोयल उद्योगपति, एडवोकेट एजाज सिद्दीकी, दुर्ग के nysf अध्यक्ष उद्धव साहू, खिलेश्वर साहू पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बताया कि नेशनल अवार्ड प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर 2025 भिलाई में आयोजित की जाएगी जिसमें देश के सभी राज्य शामिल होंगे। सांसद संतोष पांडे ने अपने उद्बोधन में मां भारती व प्रकृति को नमन करते हुए मां भारती के हरे भरे आंगन में बैठकर योग करना प्रत्येक मनुष्य को नित्य नई ऊर्जा प्रदान करता है योग और खेल का अटूट संबंध है, प्रतिभागी बच्चों की योग के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास उन्हें नित्य नहीं ऊर्जा प्रदान करता है। यहां से उभर कर बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करें ऐसी में शुभकामना देता हूं।
प्रतियोगिता में जिले के लगभग 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कुल चार विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया।

जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह दीप प्रज्वलन, प्रकृति वंदन एवं मां गायत्री की पूजा अर्चना के साथ किया। डाॅ रमन सिंह ने इस सफल आयोजन के लिये योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी एसोसिएशन यह आयोजन जारी रखेगा।
NYSF स्टेट अध्यक्ष जयंत भारती गोस्वामी, महापौर मधुसूदन यादव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर डीसी जैन, जिला भाजपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, अशोक पांडे संपादक नंदगांव टाइम्स, समाजसेवी भावेश बैद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशन यदु भी समापन समारोह में उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में उन्होंने योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को इस बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। आयोजन समिति द्वारा माननीय स्पीकर डॉ.रमन सिंह को पौधे एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता के प्रभारी साहित्यकार कवि राकेश ठाकुर ने अपनी कविताओं एवं अपने अनमोल शब्दों की तारतमयत्ता से किया। जिला अध्यक्ष हेमंत तिवारी, राकेश ठाकुर, शैलेंद्र तिवारी, मनोज कोचर, अम्लेंदु हाज़रा, प्रतिक चोपड़ा, शशि जानी, राजेश शर्मा, सौरभ खंडेलवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l निर्णाक मण्डल के प्रमुख धमतरी से भोजेन्द्र साहू सहित 15 सदस्यीय टीम को भी विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह व सांसद पांडे जी की भरपूर सराहना मिली।. प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को प्रातः नाश्ते में मूंग, चना, मोठ का अंकुरित अनाज एवं फल सेव एवं केला, दोपहर भोजन में खिचड़ी, संध्या 4 बजे दूध बिस्किट का वितरण
