November 23, 2026

फरार नशा कारोबारी के घर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

1 min read
Share this

अंबिकापुर। नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी मनोज सोनी के दरिमा स्थित घर पर सरगुजा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बुलडोजर चला दिया और उनके अंबिकापुर से लगे खैरबार में बने अवैध मकान की भी जांच कर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है। नशे के कारोबारी मनोज सोनी और उसकी पत्नी आरती सोनी सहित पूरा परिवार इस समय फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दरिमा का निवासी मनोज सोनी लंबे समय से गांजा, नशे की दवाएं और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त है। मनोज सोनी और उसकी पत्नी आरती सोनी के खिलाफ कई बार एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है। आरती सोनी दो माह पूर्व जेल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराई गई थी, जहां से वह भाग निकली थी। मनोज सोनी के दरिमा में स्थित मकान में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस के संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। मनोज सोनी का मकान अवैध अतिक्रमण कर बनाया गया था। पूरे परिवार के फरार होने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दरिमा तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मनोज सोनी और उसकी पत्नी आरती सोनी द्वारा अंबिकापुर से लगे खैरबार में अवैध अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है। खैरबार में स्थित मनोज सोनी के अवैध निर्माण की जांच भी की जा रही है। यहां भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

This will close in 0 seconds