108 महिलाओं ने किया अखंड रामायण का पाठ

1 min read
Share this

रायपुर। श्री श्याम सत्संग महिला मंडल के द्वारा रामनाथ भीमसेन भवन में एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें 108 महिलाओं एक साथ पाठ किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने देते हुए बताया कि रामायण के पाठ के बाद यज्ञ हवन किया गया, उसके बाद भंडारा का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्याम सत्संग महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सरावगी, राज अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, निधि सरावागी, खुशबू केडिया, आशा अग्रवाल, सरिता गर्ग के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।