भारत के 587 रनों के स्कोर में गिल की रिकार्ड तोड़ पारी

1 min read
Share this

* विदेशी धरती पर शुभमन गिल ने ठोकी सर्वाधिक व्यक्तिगत रनों की कील*

*जाडेजा व वाशिंग्टन सुंदर ने खेली जवाबदार पारी,इंग्‍लैंड बैकफुट पर*

बर्मिंघम (इंग्‍लैंड)। एजबेस्टन का दूसरा दिन भारतीय टीम के नये नवेले कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा जिसने विदेशी सरजमी भारत के पूर्व दिग्गजों द्वारा बनाये सर्वाधिक रनों के रेकॉर्ड को तोड़ते हुए एजबेस्टन में नये रेकॉर्ड की कील अपने नाम की ठोक दी। शुभमन गिल की 387 गेंदों में 269 रन की पारी व रवींद्र जाडेजा(89) के साथ 203 की रेकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने एजबेस्‍टन टेस्‍ट की पहली पारी में 587 रन बनाए। दूसरे दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से आकाश दीप 2 और सिराज 1 विकेट चटकाए।

एजबेस्टन का दूसरा दिन भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा जिसने मैदान पर रेकॉर्ड की झड़ी लगा दी गिल ने आठ घंटे और 48 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पहले 311 गेंदों पर 200 रनों का आंकड़ा पूरा किया और फिर चौके के साथ 250 का आंकड़ा छुआ गिल 387 गेंदों में 269 बनाकर पवेलियन लौटा।

गिल ने जोश टंग की गेंद पर डीप फाइन लेग की दिशा में एक रन लेकर पहला टेस्ट दोहरा शतक पूरा किया। गिल ने अपनी 200 रनों की पारी में 311 गेंदों का सामना किया और 21 चौकों के साथ दो छक्के भी जड़े। यह दोहरा शतक कप्तान के रूप में शुभमन गिल का पहला और इंग्‍लैंड में दोहरा शतक जमाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने उनसे पहले यह उपलब्धि केवल सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ ने ही हासिल की थी।

इस उपलब्धि के साथ शुभमन गिल मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की उस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। गिल से पहले भारतीय कप्तान के तौर पर सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया) देश में सबसे बड़ा स्कोर मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने 1990 में आकलैंड में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 192 रन बनाए थे।

वहीं, इंग्लैंड में कप्तान के रूप में अजहरुद्दीन का 179 रन (मैनचेस्टर, 1990) सर्वोच्च स्कोर था, जिसे गिल ने पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले गिल ने लीड्स में बतौर कप्तान अपने पदार्पण मैच में 147 रनों की पारी खेली थी और अब एजबेस्टन में दोहरा शतक जड़कर यह साबित कर दिया है कि भारतीय टेस्ट टीम की कमान एक भरोसेमंद और दमदार बल्लेबाज के हाथों में है। शुभमन गिल के अलावा रवींद्र जडेजा ने 89 रन और वाशिंग्टन सुंदर 42 की शानदार पारियां खेली जिससे भारतीय टीम ने 587 रनों का विशालकाय रनों का पहाड़ खड़ा किया। इंग्‍लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने  3 विकेट तथा जोश टंग और क्रिस बोक्‍स के खाते में 2-2 विकेट लिये।