May 20, 2026

ओडिशा में भूस्खलन से तीन की मौत

1 min read
Share this

बड़बिल(ओडिशा)। जिले में मंगलवार की देर शाम ओडिशा के क्योंझर जिले में जोड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बिचकुंडी क्षेत्र के दलपहाड़ा में मैगनीज खनन के चलते भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत की खबर निकलकर आई है।

जो जानकारी अब तक मिली है उसके अनुसार आरक्षित वन क्षेत्र में बैतरणी में मैगनीज खनन चल रहा था,उसी दरम्यान भूस्खलन का यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन का दस्तावेज तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को 6 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान बिचकुंडी क्षेत्र के संदीप मूर्ति, गुरु चंपिया और कांडे मुंडा के रूप में हुई है पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।