डाॅ रमन सिंह ने श्रीमती मणि देवी लोहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया
1 min read
Share this
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह मंगलवार को अपने व्यस्त प्रवास से समय निकलकर भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता रामगोपाल लोहिया के कामठी लाइन स्थित निवास पहुंचे और विष्णु प्रसाद लोहिया की धर्मपत्नी श्रीमती मणि देवी लोहिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की।
इस दौरान प्रमुख रूप से संतोष लोहिया , अशोक लोहिया , अजय लोहिया , योगेश लोहिया , मुकेश लोहिया , महापौर मधुसूदन यादव , जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत , संतोष अग्रवाल , सचिन सिंह बघेल , सौरभ कोठारी , दिनेश गांधी राजेश शर्मा , प्रशांत अग्रवाल सहित अनेक नेता उपस्थित थे ।
