April 30, 2026

नगरीय प्रशासन विभाग में 70 अधिकारी – कर्मचारी का हुआ तबादला

1 min read
Share this

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में 70 अधिकारी-कर्मचारी का तबादला कर दिया गया है जिनमें डिप्टी डायरेक्टर, सीएमओ, इंजीनियर, अकाउंटेंट प्रभावित हुए है। उक्त आदेश 30 जून को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने के हस्ताक्षर से जारी हुआ। नवापारा नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ प्रदीप मिश्रा को धमतरी भेजा गया है। लवकेश कुमार को गोबरा नवापारा का सीएमओ बनाया गया है। इसी प्रकार गरियाबंद सीएमओ गिरीश कुमार चंद्रा को बागबाहरा की जिम्मेदारी दी गई है। छुरा सीएमओ लालसिंह मरकाम को सरिया नगर पंचायत सीएमओ बनाया गया है। गरियाबंद पालिका में पदस्थ लेखापाल दुष्यंत साहू को देवभोग नगर पंचायत के सीएमओ बनाया गया है।