निगम आयुक्त ने किए सहायक राजस्व अधिकारियों के तबादले
1 min read
Share this
रायपुर। काफी वर्षों से नगर निगम रायपुर में सेवा दे रहे कुछ राजस्व अधिकारियों के खिलाफ राजस्व वसूली में गंभीर शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने सहायक राजस्व अधिकारियों के तबादले कर दिए है।
नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक जोन 1 के सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र नायक को जोन 9 में, जोन 2 से श्रीमती स्वाति शुक्ला को जोन 6 में, जोन 3 के प्रेमचंद दुबे को जोन 2 में, जोन 4 से मानकूराम धीवर को जोन 3 में, जोन 5 के गौरीशंकर अग्रवाल को जोन 10 में, जोन 6 से मनीष मरकाम को जोन 1 में, जोन 7 से अमरनाथ साहू को जोन 4 में, जोन 8 से प्रमोद जाधव को जोन 5 में, जोन 9 सक विजय शर्मा को जोन 7 में और जोन 10 के महादेव रक्सेल को जोन 8 में नवीन पदस्थापना दी है। निगम आयुक्त ने सभी को 24 घंटे के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए है।
