90 प्रतिशत विकलांग को चरामेति विकलांग सेवा ने दिया व्हीलचेयर
1 min read
Share this
रायपुर। खोरपा (अभनपुर) के लगभग 90 प्रतिशत विकलांग श्री बसंत साहू को “चरामेति विकलांग सेवा के संस्था के राजेंद्र ओझा ने संस्था की ओर से एक नई व्हीलचेयर प्रदान किया। ओझा ने बताया कि बसंत साहू पिछले 8 वर्ष से स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से ग्रसित है एवं लगभग पूरा समय बिस्तर पर लेटे रहते हैं। उनकी आवश्यकता को देखते हुए उनके भाई नरसिंह को सोमवार को एक नई व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जीपी अखिलेश, रोशन बहादुर सिंह, किअंश, पार्थ, नरसिंह साहू उपस्थिति थे।
