केमिकल संयंत्र में आग से 10 मजदूरों की मौत,20 घायल
1 min read
Share this
संगारेड्डी(तेलंगाना,ऐजेंसी)। तेलंगाना से सोमवार की सुबह एक बड़ी खबर सामने आई पसामैलाराम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में जबरदस्त ब्लास्ट होने से वहां काम उस समय काम कर रहे मजदूरों में 10 की मौत हो गई तथा 20 से अधिक मजदूर घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार यह धमाका मेडक के पसामैलाराम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में हुआ। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अफसर ने दी। इस कैमिकल कंपनी में अचानक रिएक्टर ब्लास्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
हैदराबाद से महज कुछ ही दूरी पर स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में आज सुबह 9 बजे के आसपास तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठ रहे धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता था। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।संगारेड्डी जिले की पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। धमाका किस वजह से हुआ है और इसके पीछे कौन जिम्मेदार हैं इनकी जांच चल रही है। चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक फैल गई थी। कुछ मजदूर इस धमाके की वजह से कई मीटर उछलकर दूर जा गिरे थे।
