May 1, 2026

जगन्नाथ पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई को जगदलपुर से निकलेगी, 7 जुलाई को पुरी से वापस लौटेगी

1 min read
Share this

जगदलपुर। बस्तर जिला मख्यालय जगदलपुर से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए रेलवे गोंचा स्पेशल ट्रेन जुलाई के पहले सप्ताह 5 और 7 जुलाई को यह ट्रेन चलेगी, गोंचा स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई को जगदलपुर से निकलेगी और 7 जुलाई को यही ट्रेन पुरी से जगदलपुर वापस लौटेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को जगदलपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे यह ट्रेन ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगी। जो रात 1:15 मिनट पर पुरी पहुंच जाएगी। वहीं 7 जुलाई की रात 12:45 को यह ट्रेन पुरी से रवाना होगी और शाम 4:45 को यह जगदलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 4 स्लीपर, 2 जनरल सेकंड क्लास, 2 सेकंड क्लास एवं दिव्यांगजनों के लिए कोच होंगे। ट्रेन का टिकट कितने रुपए का है ये अभी रेलवे ने स्पष्ट नहीं किया है। यात्रियों को जगदलपुर रेलवे स्टेशन से आसानी से टिकट मिल जाएगा। वहीं किरंदुल से विशाखापट्टनम और विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में 1 जुलाई से 1 अगस्त तक अतरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों को इसका सीधा फायदा होगा।