April 30, 2026

बूढ़ातालाब में मिला नवजात शिशु का शव

1 min read
Share this

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्थित बूढ़ा तालाब में रविवार की सुबह एक नवजात शिशु की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने पानी में नवजात को तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लाश अपने आप किनारे आ गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने नवजात को जन्म के बाद तालाब में फेंक दिया होगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा किसका था और उसे तालाब में किसने फेंका।