April 19, 2026

बिग बॉस 13’ की चर्चित प्रतिभागी शेफाली जरीवाला का निधन

1 min read
Share this

मुंबई।  बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट और मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनीं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात में निधन हो गया । मीडिया तथा ऐजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार,42 वर्षीय शेफाली को  27 जून की रात उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तत्काल मुंबई के अंधेरी के एक अस्पताल लेकर पहुंचे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक इस दुखद खबर की पुष्टि अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने की है। हालांकि, अभी तक शेफाली के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। शेफाली के असामयिक निधन की खबर ने उनके फैंस और मनोरंजन जगत को गहरे शोक में डाल दिया है।सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।