April 30, 2026

मुख्यमंत्री के काफिले की कारों में डला पानी युक्त डीजल,पंप सील

1 min read
Share this

रतलाम। पेट्रोल पंप में मिलावट की बात कोई  नई  नही है लेकिन शिकायत के बावजूद पीड़ितों को कभी न्याय नही मिल पाया।लेकिन ऐसा ही एक वाक्या प्रदेश के मुखिया के कारावास के साथ घटित हुआ तो जिला ने तत्काल पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

हुआ यूंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरूवार की रात में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिये जा रहे थे।उनके पीछे 19 कारों का कारंवा भी चल रहा था। इस बीच उनके काफिले की 19 कारें अचानक एक के बाद एक बंद हो गईं। जांच में सामने आया कि गाड़ियों में डीजल के साथ पानी भरा हुआ था। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

गुरुवार रात करीब 10 बजे सीएम काफिले की 19 कारें रतलाम शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंची थीं। डीजल भरवाने के कुछ ही समय बाद सभी गाड़ियां कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गईं। उन्हें धक्का लगाकर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा।