राहत की बारिश..अब जाकर सक्रिय हुआ मानसून

1 min read
Share this

रायपुर। अब लग रहा है कि मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच गया है,कल शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रायपुर और दुर्ग में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज बारिश होगी,आसमान पर अच्छे खासे काले बादल है। कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। रात की बारिश से शहर के कुछ निचले इलाकों में जल का भराव हो गया है। विभाग की माने तो अब कुछ दिन बारिश के आसार हैं। मतलब राहत भरी खबर के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी के काम में भी तेजी आयेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे लगे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह प्रणाली समुद्र तल से लेकर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में इसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।
प्रदेश में अब तक 106.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 106.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 245.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 95.7 मि.मी., सूरजपुर में 119.2 मि.मी., बलरामपुर में 228.2 मि.मी., कोरिया में 188.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 109.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 71.1 मि.मी. बलौदाबाजार में 107.6 मि.मी., गरियाबंद में 98.9 मि.मी., महासमुंद में 90.1 मि.मी. और धमतरी में 64.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 74.7 मि.मी., मुंगेली में 95.8 मि.मी., रायगढ़ में 162.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 103.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 138.9 मि.मी., सक्ती में 68.7 मि.मी. कोरबा में 114.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 117.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 62.1 मि.मी., कबीरधाम में 63.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 82.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 58.8 मि.मी., बालोद में 68.7 मि.मी. बेमेतरा में 44.0 मि.मी और बस्तर जिले में 141.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 86.9 मि.मी., कांकेर में 105.0 मि.मी., नारायणपुर में 66.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 144.8 मि.मी., सुकमा में 56.9 मि.मी. और बीजापुर में 198.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।