November 23, 2026

संयंत्र परिसर से आवारा मवेशियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया गया

1 min read
Share this

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग द्वारा संयंत्र परिसर के भीतर सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए मवेशियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत संयंत्र के यूआरएम, सीएचएम तथा बोरिया गेट क्षेत्रों से कुल 11 मवेशियों को पकड़ कर भिलाई नगर पालिक निगम द्वारा संचालित गौठान को सौंपा गया।
संयंत्र परिसर के भीतर मवेशियों की उपस्थिति से परिचालन सुरक्षा, कर्मचारियों की आवाजाही और स्वच्छता प्रभावित होती है तथा दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। विदित हो कि पूर्व में भी भिलाई टाउनशिप तथा संयंत्र परिसर से आवारा मवेशियों को पकड़कर शहर की स्वच्छता व नागरिकों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जाता रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर हरियाली और खुले स्थानों के कारण आवारा मवेशी परिसर में प्रवेश कर विभिन्न सड़क मार्गों पर बैठकर शिफ्टों में ड्यूटी पर आने-जाने वाले कर्मचारियों के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न करते है। इस समस्या के समाधान हेतु प्रवर्तन विभाग द्वारा प्लांट क्षेत्र एवं टाउनशिप दोनों में आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पकड़े गए मवेशियों को भिलाई नगर पालिक निगम द्वारा संचालित गौठान में सुरक्षित रूप से भेजा जा रहा है।

This will close in 0 seconds