November 23, 2026

26 से 29 जून  तक आयोजित होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024

1 min read
Share this

*नोडल अधिकारी ने परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र में समय से पहुंचने का किया आग्रह*

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की परीक्षा 26  से 29 जून तक दो पाली में आयोग द्वारा निर्धारित (03) परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी ।परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा हेतु श्री नवीन ठाकुर को नोडल अधिकारी एवं श्री केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है द्य कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा का संचालन सुचारू एवं पारदर्शी रूप से लोक सेवा आयोग के नियमों के अनुसार करें, इसके साथ ही परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराया जावे ।

This will close in 0 seconds