November 24, 2026

पायलट ने बैज और डॉ महंत की तारीफों के बांधे पुल, कहा – कोई लाख कोशिश कर ले, कांग्रेस में मतभेद नहीं

1 min read
Share this

00 7 जुलाई को साइंस कॉलेज मैदान में होगी किसान, जवान, संविधान सभा
रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष दीपक वैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ मीडिया से रूबरू होते हुए प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को बैज और डॉ महंत की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि कोई लाख कोशिश कर ले, कांग्रेस में मतभेद नहीं है। पार्टी एकजुटता से लड़ती आई है और आगे भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि साइंस कालेज मैदान में किसान, जवान-संविधान सभा होगी, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल संबोधित करेंगे।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पायलट ने प्रदेश अध्यक्ष बैज को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पदयात्रा के माध्यम से जनता की आवाज को सडक़ों पर लाया है। डॉ महंत ने विधानसभा में पार्टी के विधायकों के साथ मिलकर जनता के मुद्दों को अच्छे तरीके से उठाया है। प्रदेश में किसान परेशान हैं, सरकार मुंह फेर रही है, हर जिले में लूट, बलात्कार और गोलियां चल रही हैं। कांग्रेस सरकार की 17 योजनाओं को साय सरकार ने बंद कर दिया और शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में निवेश और उद्योग के पक्ष में है लेकिन यहां की सरकार चंद लोगों के हाथों में प्राकृतिक संसाधनों को सौंपने का काम कर रही है। पायलट ने कहा कि उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता होनी चाहिए और जो जमीन के मालिक हैं, उन्हें साथ लिया जाना चाहिए। भाजपा सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं को प्रताडि़त कर रही है। हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे।

This will close in 0 seconds