April 30, 2026

हर रुपये का सही उपयोग और हर योजना का सही मूल्यांकन, यही अच्छे शासन की नींव है – बृजमोहन

1 min read
Share this

मुंबई/रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सोमवार को मुंबई में संसद और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की विधानमंडलीय निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। प्रशासन में दक्षता और मितव्ययिता सुनिश्चित करने हेतु बजट प्राक्कलनों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा में प्राक्कलन समिति की भूमिका पर यह बैठक थी।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हर रुपये का सही उपयोग और हर योजना का सही मूल्यांकन, यही अच्छे शासन की नींव है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन बजट के प्रभावी उपयोग, पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि समिति सदस्यों और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ हुई सार्थक चर्चा में प्रशासनिक प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव साझा किए गए।