April 30, 2026

शिवनाथ नदी में गिरी कार, एक की मौत

1 min read
Share this

बलौदाबाजार। सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में गिर गई। स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार सवार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार में सवार केवल एक ही व्यक्ति था, जिसे बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलने पर सिगमा पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जेसीबी और हाइड्रा की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद बेमेतरा पुलिस को सूचित किया गया, जिसके पहुंचने पर सारी सामग्री उनके सुपुर्द कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।