April 30, 2026

तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तहसील कार्यालयों में नवीन पदस्थापना

1 min read
Share this

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक तहसील कार्यालयों में नवीन पदस्थापना की है.
जारी आदेश के मुताबिक तहसीलदार तहसील कार्यालय घुमका नीलकंठ जनबंधु को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ मुकेश कुमार ठाकुर को तहसील कार्यालय घुमका, तहसीलदार तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर सोनित मेरिया को अतिरिक्त तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, तहसीलदार अतिरिक्त तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ कमल किशोर साहू को तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगांव अब्दुल वसीम सिद्दीकी को तहसील कार्यालय छुरिया में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है।