April 30, 2026

अपह्रित सभी ग्रामिणों को नक्सलियों किया रिहा, 3 ग्रामीणों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

1 min read
Share this

बीजापुर। जिले के पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने 3 लोगों की हत्या कर दर्जनभर ग्रामीणों का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे, बुधवार को उन सभी अपह्रित ग्रामिणों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है, सभी ग्रामीण सुरक्षित अपने गांव पहुंच गए हैं। नक्सली नेता वेल्ला और उसके साथ पंहुचे नक्सलियों ने मंगलवार की शाम 4 बजे इस घटना को अंजाम दिया था। मृतकों के परिजन रात 8 बजे तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे थे। सुरक्षाबलों की टीम बुधवार को पेद्दाकोरमा गांव पहुंचकर मारे गए 3 ग्रामीणों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बीजापुर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि नक्सली संगठन एक तरफ शांति की बात करते हैं, तो दूसरी ओर बेगुनाह ग्रामीणों को आईईडी लगाकर एवं मुखबिरी के नाम पर मार रहे हैं । इससे नक्सल संगठन का दोहरा चरित्र सबके सामने आ चुका है। उन्होने कहा कि शांति वार्ता की बात करने वाले दोहरे चरित्र के नक्सलियों से कभी बातचीत नहीं की जाएगी । शांति की बात कर बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले नक्सली संगठन माफी के लायक भी नहीं है । उन्होने कहा कि सुरक्षाबल नक्सलियों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जल्द ही नक्सलियों की बची अंतिम सांस हमेशा के लिए बंद हो जाएगी ।