April 30, 2026

बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में फिर पकड़ा गया एक आरोपी

1 min read
Share this

बलौदाबाजार। जिले में कलेक्टर-एसपी दफ्तर में खड़ी गाडिय़ों को आग में फूंकने और तोडफ़ोड़ के मामले में फरारी काट रहे एक और आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। वहीं बीते एक साल में 194 लोगों पर कार्रवाई हुई है। इनमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हैं।
बलौदाबाजार पुलिस ने बताया कि मुंगेली जिले में पथरिया थाना क्षेत्र के खेरझिटी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय नोबिल नवरंग को गिरफ्तार किया है। घटना वाले दिन की सीसीटीवी रेकॉर्डिंग और गवाहों के बयान पर उसकी तलाश चल रही थी। इस बीच आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। साइबर सेल की मदद से पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।