April 30, 2026

सुकमा की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडपल्ली के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

1 min read
Share this

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडपल्ली के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में आंध्र प्रदेश जोनल कमेटी के सदस्य गजराला रवि व गरियाबंद में मारे गए नक्सली चलपती की पत्नी अरुणा के मारे जाने की जानकारी मिली है।
आंध्र प्रदेश जिले के अल्लूरी सीताराम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारेडपल्ली क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर विशेष ऑपरेशन चलाया गया था। मारेदुमिल्ली जंगल में आंध्र प्रदेश सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ में तेलंगाना के विशेष क्षेत्रीय समिति सदस्य गजरला रवि और अरुणा की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने मौके से 2 एके-47 राइफलें और अन्य उपकरण जब्त किए और आंध्रप्रदेश के एएसआर जिले के देविपटनम के कोंडामोडालु गाँव के जंगलों में आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बड़े माओवादीनेता मारे गए।
मृत माओवादियों में गजारला रवि उर्फ उदय (सीसीएम / सचिव, एओबीएसजेडसी) शामिल हैं. रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा (एसजेडसीएम, एओबीएसजेडसी), जो हाल ही में छत्तीसगढ़ में मारे गए माओवादी नेता चलापति की पत्नी अंजू (एसीएम / एओबीएसजेडसी) थीं, यह मुठभेड़ मारेडुमिल्लि थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।