April 30, 2026

आईआईटी मुंबई में रूद्रांश का चयन…. आल इंडिया रैंक में 5757वां स्थान

1 min read
Share this

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद डॉ. सुनील गोल्हानी के सुपुत्र रूद्रांश गोल्हानी का चयन आईआईटी मुंबई कोर ब्रांच में हुआ है। रूद्रांश को आल इंडिया रैंकिंग में 5757 वां स्थान प्राप्त हुआ है। महराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित कार्यकारिणी ने रूद्रांश के उज्जवल भविष्य की कामना की है। रुद्रांश, डॉ. सुनील गोल्हानी व डॉ. जयश्री गोल्हानी के पुत्र है।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जनवरी सेशन का परिणाम में रूद्रांश ने 99.59 परसेंटाइल हासिल किया था। रूद्रांश ने बताया कि पढ़ाई के साथ रूटीन में मैंने खेलने का भी समय निकाला, यानी पढ़ाई के बीच में थोड़ा रिलेक्स होने के लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी, लेकिन कुछ समय मोबाइल पर मूवी जरूर देखा, ताकि माइंड को थोड़ी रिलेक्स किया जा सके। रूद्रांश ने कहा कि सफलता के लिए अपने नोट्स से ही रिवीजन करें और टाइम मैनेजमेंट सीखे। पिछले सालों के प्रश्नपत्र का अभ्यास भी किया। इससे काफी सपोर्ट मिला।