May 14, 2026

कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में यूको बैंक बी सी क्लब द्वारा अन्नदान

1 min read
Share this

रायपुर। यूको बैंक की बी सी क्लब समूह द्वारा एकत्र किया गया धनराशि से सूखा अनाज लेकर माना स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम आकर अन्नदान किया गया। चांवल, दाल, खाने का तेल , शक्कर, चायपत्ती, और मसाला, नमक साबुन , डिटर्जेंट पाउडर, टुथपेस्ट नारियल तेल, इत्यादि सामग्री दान में दिया गया । यूको बैंक बी सी क्लब के सदस्यों को कुलदीप निगम वृद्धाश्रम की स्थापना से अब तक के सफर से अवगत कराया गया और सभी बुजुर्गों से सौजन्य भेंट करने के बाद सभी सदस्यों ने आश्रम द्वारा बुजुर्गों की सेवा की सराहना करते हुए भविष्य में भी यथा संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। सभी सदस्य बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव, एसके घोष, जीएन दहदकर, एस एल पाल, श्रीमती प्रभा प्रधान, राजेन्द्र कुमार निगम, बिमल घोषाल, प्रीति निगम, पारुल चक्रवर्ती उपस्थित रहे।