November 23, 2026

राजा रघुवंशी की हत्याकांड के घटनाक्रम का नाटकीय रूपांतरण

1 min read
Share this

सौहरा (मेघालय)। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्याकांड के घटनाक्रम के नाटकीय रूपांतरण के लिये मंगलवार को मेघालय पुलिस आरोपी राजा की पत्नी सोनम समेत सभी आरोपियों को लेकर वेई सावडोंग फॉल्स, चेरापूंजी (सोहरा) उस घटनास्थल पर पहुंची जहां सोनम ने आरोपियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी।

सभी आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और क्राइम का नाटकीय रूपांतरण किया। पुलिस की टीम के साथ सभी जांच टीम घटना स्थल पर पहुंची। अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने सोहरा आए राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया, ‘‘हम अपराध के दृश्य को फिर से बनाने के लिए सभी आरोपियों को सोहरा लेकर आए ।’’

राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला था। सोनम की तलाश जारी रही, जो 9 जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और फिर आत्मसमर्पण किया। इससे पहले पुलिस ने उसके कथित प्रेमी राज और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

 

This will close in 0 seconds