रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनआरक्षित टिकट काउंटर आज से हुए शिफ्ट
1 min read
Share this
रायपुर ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनआरक्षित (UTS/PRS) टिकट काउंटर 17 जून को 15:00 बजे शिफ्ट होंगे यह काउंटर प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग के पास शिफ्ट होगा यात्री 18 जून से यथावत आरक्षित एवं अनआरक्षित (UTS/PRS) अस्थाई टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
रायपुर स्टेशन पर चल रहे स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्यों के कारण ऐसा किया जा रहा है। रेल के विकासात्मक कार्यों में यात्रियों से सहयोग अपेक्षित है।
