May 19, 2026

क्रिकेट प्रेमियों को फिर मिलेंगे इंटरनेशनल मैच देखने का अवसर

1 min read
Share this

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिल गई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत के दौरे पर आ रही है। दौरे मेंं न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगा, जो अलग-अलग वेन्यू में होंगे।
बता दें बीसीसीआई कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया ने जब पद संभाला था तभी कहा था कि उनकी पूरी कोशिश होगी रायपुर के स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच का आयोजन हो और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमी इसका आनंद उठा सकें। उनके ्रप्रयास से शेड्यूल में आखिर यह मैच भी जुड़ गया। जानकारी के अनुसार रायपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए बीसीसीआई ने वेन्यू फाइनल कर लिया है। आगामी दिनों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मैच की श्रृंखला होनी है,जारी शेड्यूल के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच 23 जनवरी 2026 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इससे पहले वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दक्षिण आफ्रीका और भारत के बीच तीन वनडे और दो टी20 मैचों की प्रतियोगिता होनी है। इस सीजरी का दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को खेला जाना है, जिसका आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ही होना है। इंटरनेशनल मैच आयोजन किया जाना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।