November 22, 2026

भीषण गर्मी, 16 की जगह 1 जुलाई से स्कूलों को शुरु करने आकाश ने सीएम को लिखा पत्र

1 min read
Share this

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों और पालकों को राहत देने के लिए स्कूलों को 16 जून से शुरू किया जाना था उसे 15 दिन और आगे बढ़कर 1 जुलाई से विद्यालयों को शुरू करने का निवेदन किया है।
आकाश ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान लगातार 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है, जिससे आमजन विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राएं और उनके पालकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। गर्मी की इस चरम स्थिति में यदि विद्यालय निर्धारित तिथि पर प्रारंभ होते हैं, तो विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अत्यधिक तापमान में बच्चों का विद्यालय आना-जाना न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का भी खतरा बना हुआ है। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों को खोलने की तिथि में संशोधन करते हुए उन्हें अगले माह की 1 तारीख से प्रारंभ किए जाने हेतु तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया जाए। इससे न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि पालकों की चिंता भी कम होगी। जनहित में शीघ्र निर्णय लेते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

This will close in 0 seconds